Corona_UpdatesGarhwa

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह: लगातार दूसरे दिन गढ़वा में पुलिस ने सबसे ज्यादा जुर्माना वसूला

Ranchi: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी जिलों में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बरती जा रही है, लेकिन गढ़वा जिले में पुलिस ने लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा जुर्माना वसूला है. गढ़वा से गुरुवार को 6.48 और शुक्रवार को 300000 से ज्यादा रुपये वसूले गये.

झारखंड में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए झारखंड पुलिस  लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में आज राज्य के 983 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में 919 लोगों को सरकार की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़ा गया. इनसे 9 लाख  रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया.

साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3948  लोगों को जांच की गयी. बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 35 हजार 150 रुपये वसूला गया. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना नौ लाख 88 हजार 480 रुपये वसूला गया है.

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में 25 प्राथमिकी दर्ज की गयी है.  उल्लंघन मामले में 31लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें – घर बैठे रोजमर्रा के सामान मंगाने की है आस तो पहुंचायेगा झारखंड सरकार का ‘पलाश’

Related Articles

Back to top button