JharkhandLead NewsMain SliderNEWSRanchi

पांचवी की छात्रा को गर्भवती करने वाला गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण

पीड़िता भी 14 वर्ष की और आरोपित 17 साल का

Ranchi : रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पांचवी कक्षा के छात्रा को गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने खेलगांव इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है और उसकी उम्र महज 17 वर्ष है. वहीं पीड़िता का उम्र 14 वर्ष है और वह पिछले 5 माह से गर्भवती है.

आरोपित ने स्वीकारा शारीरिक संबंध बनाने की बात

आरोपी भी पीड़िता के घर के समीप का ही रहने वाला है और पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था. पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी. आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया. साथ ही यह भी कहा दिया पीड़िता के गर्भ में उसका बच्चा नहीं है. हालांकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात को स्वीकार कर ली है.

इसे भी पढ़ेंः नाबालिग से कर रहा था दूसरी शादी, दूल्हा पहुंचा जेल

Related Articles

Back to top button