ChatraCrime NewsHazaribagh

निशानदेही के लिए अफीम तस्कर को ले जा रही थी पुलिस, हथकड़ी समेत हो गया फरार

15 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Chatra : नशे के सौदागरों के धरपकड़ के लिए चतरा पहुंची हजारीबाग की लोहसिंघना पुलिस को चकमा देकर एक अफीम तस्कर फरार हो गया. अफीम तस्कर पुलिस की हथकड़ी समेत फरार हुआ है. फरार तस्कर की तलाश में हजारीबाग पुलिस गिद्धौर पुलिस के साथ इलाके में छापेमारी कर रही है.

मालूम हो कि हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक अफीम तस्कर की निशानदेही पर अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने के मकसद से लोहसिंघना पुलिस उक्त अफीम तस्कर को लेकर गिद्धौर पहुंची थी. गिद्धौर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी इलाके में छापेमारी की गई. जहां से पुलिस को 15 ग्राम ब्राउन सुगर, वृहत पैमाने पर प्लास्टिक का पैकिंग पाउच व माप तोल मशीन के साथ दो तस्कर भी हाथ लगे. उक्त आरोपियों को अपने साथ लेकर लोहसिंघना पुलिस हजारीबाग जा रही थी. इसी बीच गिरोह का मास्टरमाइंड व तस्कर अनुज दांगी पुलिस कस्टडी में होने के बाद भी  हड़कडी लेकर हुआ फरार हो गया.

इसे भी पढ़ेःचतरा में 23 गोवंशीय पशु के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button