ChatraJharkhandLead News

नाबालिग से कर रहा था दूसरी शादी, दूल्हा पहुंचा जेल

चतरा में चाइल्ड लाईन ने पहले एक बार रुकवाई थी इसी नाबालिग की शादी

Chatra : चाइल्ड लाइन के द्वारा मना किये जाने के बाद भी नाबालिग की जबरन शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों नाबालिग की शादी की सूचना पर चाईल्ड लाईन को दी थी. चाइल्ड लाईन के सहयोग से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

चाईल्ड लाईन की सदस्य अनिता मिश्रा ने बताया कि सिमरिया थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शादी गिद्धौर के बलबल मंदिर में कराए जाने की सूचना मिली थी. प्रेरणा केंद्र व चाइल्ड लाइन सिमरिया की टीम ने दोनों पक्षों से बात कर शादी रुकवा दी थी. साथ ही दोनों पक्षों को बाल नहीं करने व कराने की सख्त हिदायत दी थी. उस वक्त नाबालिग ने कहा था कि वह पढ़ना चाहती है. जबरन उसकी शादी कराई जा रही थी.

बताया गया है कि चाईल्ड लाइन के निर्देश को दरकिनार कर 17 दिसंबर को बलबल मंदिर में उस नाबालिग लड़की से उसी दूल्हे की शादी करा दी गई. सप्ताह बाद सूचना मिलते ही पत्थलगडा पुलिस ने चाईल्ड लाइन के सहयोग से नाबालिग बच्ची को तत्काल रेस्क्यू करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं नाबालिग युवती को चाईल्ड लाइन को सौंपा गया है. बताया जा रहा है कि दूल्हे की यह दूसरी शादी थी. चाइल्डलाइन के सदस्य अनीता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है.

इसे भी पढ़ें: प्रोफेसर ने छात्रा से कहा, परीक्षा में पास होना है तो मेरे साथ एक दिन बिताओ, मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button