Bihar

बेतिया में विषाक्त शराब से जान गंवाने वालों की संख्या 12 हुई, आधा दर्जन उपचाराधीन

Bettiah: जिले में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 12 पहुंच गया है. कल नौ लोगों की मौत हुई थी और आज इलाजरत लोगों में से जीएमसीएच में तीन की मौत हो गई. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई.

अभी भी जीएमसीएच में आधा दर्जन लोग भर्ती हैं जिनका इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है. जिन तीन लोगों की मौत हुई हैं उसमें 62 वर्षीय राम प्रकाश राम, 40 वर्षीय धनीलाल राम और 20 वर्षीय विकास कुमार शामिल हैं. इनके परिजनों का कहना है सभी ने गांव में हीं शराब पी थी जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई.

खास बात यह है कि नौतन प्रखंड क्षेत्र में 29 नवंबर को पंचायत चुनाव होना है. बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों की ओर से वोटरों को शराब परोसा जा रहा है. बेतिया की घटना में पीड़ितों के परिजन ने बताया कि बुधवार शाम इन लोगों ने गांव में देसी चुल्हाई शराब पी थी. देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button