
New Delhi: देश में दो दिनों के बाद रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार से कम हुई है. देश में सोमवार को 24 घंटे में 3,676 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. इस दौरान 2,497 मरीज कोरोना से ठीक हो गए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई. नए मिल रहे मरीजों में करीब 70 फीसदी सिर्फ केरल और महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. इससे पहले शनिवार को 4,270 और रविवार को 4,518 मामले सामने आए थे. जाहिर है रविवार की तुलना सोमवार 842 मामले कम मिले हैं.
इसे भी पढ़ें: पीएलएफआई के नाम पर अब रांची के ट्रांसपोर्टर से गई मांगी रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस
देश में अभी 25,588 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं. अब तक देश में कुल 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 5.24 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अच्छी बात यह भी है कि केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली को छोड़ दें तो किसी भी राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार से ज्यादा नहीं हैं.
बीते 24 घंटे में केरल में 1,383 लोग संक्रमित पाए गए. 6 मरीजों की मौत हुई, जबकि 807 मरीज ठीक हुए. केरल में अभी 8,542 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. इधर, महाराष्ट्र में सोमवार को 1,036 नए केस मिले, 374 मरीज ठीक हुए. महाराष्ट्र में अभी 7,429 कोरोना मरीजों को इलाज चल रहा है.




