
Bermo ; डीवीसी के नये चेयरमैन एस. सुरेश कुमार बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बोकारो थर्मल पहुंचे. डीवीसी चेयरमैन के साथ मेंबर सेक्रेटरी जॉन मथाई,मेंबर टेक्निकल एम रघु राम,ईडी ऑपरेशन महेश कुमार सिंह,सीजीएम सीएंडआई राजेश कुमार,जीएम मैकनिकल सुभाष सिंह,जीएम विद्युत चंचल मंडल भी थे. चेयरमैन के स्थानीय निदेशक भवन पहुंचने पर डीवीसी के स्थानीय सीजीएम आनंद मोहन प्रसाद,सीजीएम एफजीडी सूर्य नारायण प्रसाद,जीएम ओएंडएम एस भट्टाचार्य,जीएम विद्युत एस भद्रा ने स्वागत किया.निदेशक भवन परिसर में ही सीआईएसएफ जवानों ने चेयरमैन को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया.
बाद में चेयरमैन पूरी टीम के साथ पावर प्लांट स्थित 368 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एफजीडी प्लांट का निरीक्षण कर उसके उदघाटन को लेकर की गयी तैचारियों का जायजा लिया.साथ ही एचओपी एवं सीजीएम एफजीडी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.पावर प्लांट के तकनीकी भवन स्थित सभागार में एचओपी, सीजीएम,जीएम,डीजीएम सहित सभी इंजीनियरों के साथ मीटिंग की.चेयरमैन ने डीवीसी के नूरीनगर स्थित ऐश पौंड जाकर वहां का भी निरीक्षण किया.
निदेशक भवन में किया संबोधित
बाद में डीवीसी के निदेशक भवन में चेयरमैन ने मीडियाकर्मियों से बात करने के क्रम में बोकारो थर्मल आगमन के उद्देश्य पर कहा कि एफजीडी प्लांट का निर्माण के बाद देश के पीएम द्वारा उदघाटन को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा एवं निरीक्षण करना उद्देश्य था,परंतु पीएम का दौरा रद्द हो जाने के कारण उदघाटन नहीं किया जा सकेगा.कहा कि सभी तैयारी को पूरा करके रखा गया है,उदघाटन की तिथि संबंधी मैसेज मिलने पर डीवीसी इसके लिए हमेशा तैयार है.

चेयरमैन ने बोकारो थर्मल में डीवीसी के नये पावर प्लांट की संभावना के प्रश्न पर कहा कि बोकारो थर्मल में फिलहाल कोई नया थर्मल पावर प्लांट लगाने की योजना नहीं है,क्योंकि नया प्लांट लगाने के लिए बोकारो थर्मल में जिस प्लांट की कटिंग की जा रही है,वह जमीन पर्याप्त नहीं है.बी पावर प्लांट एवं कॉलोनी के कुछ हिस्से को मिलाकर नये प्लांट की संभावना पर कहा कि इस पर बाद में देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि बोकारो थर्मल में फिलहाल सोलर प्लांट लगाने की योजना है.कहा कि डीवीसी 35 सौ मेगावाट के नये प्लांट का विस्तार के साथ ही प्रधानमंत्री सौर उर्जा योजना पर भी काम कर रही है,और 18 माह के दरम्यान सौर उर्जा की कमिशिनिंग भी कर दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि सौर उर्जा के उत्पादन पर लागत कम आयेगी.चेयरमैन ने कहा कि डीवीसी 235 मेगावाट के सौर तथा 755 मेगावाट के फ्लोटिंग प्लांट से कुल एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन पर काम कर रहा है.गोमिया के लुगू पहाड़ पर डीवीसी के 25 सौ मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट के बारे में चेयरमैन ने कहा कि डीवीसी द्वारा लूगू पहाड़ पर पंप स्टोरेज प्लांट लगाने की योजना है.

उन्होंने कहा कि प्लांट का निर्माण होने से मंदिर एवं लुगू धाम को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा बल्कि मंदिर एवं आसपास के पूरे एरिया का तेजी से विकास होगा.कहा कि डीवीसी का भी जो भी घाटा है उसे पाटने के लिए सकारात्मक प्रयास किये जायेंगे. साथ ही एफजीडी प्लांट के बायप्रोडक्ट जैसे बॉटम ऐश,जिप्सम को भी बेचने की तैयारी की जाएगी.
रोकी जाएगी बिजली की चोरी
डीवीसी चेयरमैन अवैध रुप से बिजली की चोरी पर रोक को लेकर कहा कि हर हाल में बिजली की चोरी पर रोक लगाई जाएगी.कहा कि मेन लाइन की अंडरग्राउंड केबलिंग करके तथा स्मार्ट मीटर लगाकर इसकी चोरी रोकी जाएगी.साथ ही कहा कि स्थानीय प्रबंधन आवासों एवं जमीन पर अवैध कब्जे की कार्रवाई को रोकने का काम करे.कहा कि डीवीसी के जो भी आवास पुराने एवं अनुपयोगी हैं,उन्हें तोड़ दिया जाएगा.साथ ही जो उपयोगी आवास हैं उसे देने को लेकर एक पॉलिसी बनाई जा रही है.मौके पर डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर,डीजीएम सिविल विश्व मोहन गोस्वामी,प्रबंधक वित्त बिहारी चौधरी सहित कई अधिकारी एवं इंजीनियर मौजूद थे.




