
Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में कुत्ते के मालिक को उस वक्त गुस्सा आ गया, जब पड़ोस में रहनेवाले युवक ने कुत्ते को गाली दे डाली. गुस्से में कुत्ते के मालिक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल भी हो गये. पुलिस ने कुते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में कुत्ते को गाली देने पर कुत्ते के मालिक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है. स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें : हिटमैन रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, जानिये सुनील गावस्कर को किस मामले छोड़ा पीछे
बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक को उस वक्त गुस्सा आ गया जब पड़ोस में रहनेवाले सोमा राम पूर्ति ने कुत्ते को गाली दे डाली. उसके बाद क्या था कुत्ते के मालिक मंगल पूर्ति ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया. वहीं बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी को भी चाकू से मार कर घायल कर दिया.
घटनास्थल पर ही सोमा राम पूर्ति कि मौत हो गयी. वहीं उनकी पत्नी चांदनी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर टेल्को पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. मामले कि जांच करते हुए आरोपी मंगल पूर्ति को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से खून से सना चाकू भी बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की हरकतों से लोकतंत्र का हुआ अपमान, रद्द की जाये लोकसभा सदस्यताः निशिकांत दुबे




