HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, दुर्गा पूजा महासमिति ने भी किया निष्कासित

Hazaribagh : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि शंकर गुप्ता पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. जिसके बाद दुर्गा पूजा महासमिति ने उन्हें सदस्य और संयोजक के पद जीवन भर के लिए निष्कासित कर दिया है.

यह बैठक महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव और सचिव दीपनारायण निषाद के नेतृत्व में हुई. जिसके बाद उनके संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र जारी कर उन्हें महासमिति के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया. उनके खिलाफ पीड़िता की मां ने बड़ी बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है. इसमें बताया गया है कि शंकर गुप्ता ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत की है.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : अगले IPL को लेकर CSK के कैप्टेन MS Dhoni ने दिया बड़ा बयान, फैन चौंके

पूर्व जिलाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ टीओपी में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में बताया गया कि 3 अक्तूबर को दोपहर 2.30 बजे 13 साल की नाबालिग गेहूं पिसाने के लिए भाजपा नेता के आवास स्थित मील दुकान गई थी. वहां शंकर गुप्ता ने बच्ची को बगल के सहारा इंडिया कार्यालय के पीछे ले गये. बीजेपी नेता ने बच्ची के साथ गलत हरकत की.

विरोध करने पर पैसे देकर उसे मनाने की कोशिश की. मामले की जानकारी किसी के नहीं देने के एवज में नाबालिग को पैसे की लालच की दी गयी. किसी तरह भाग कर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. बीजेपी नेता मामले की निराधार बताया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या का आरोपी मनोज मुंडा Ranchi Court से किया गया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button