
Patna: पटना में एक के शादी के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आ पहुंचा और दूल्हे के हाथ से वरमाला छीनकर और प्रेमिका के गले में डालते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दी. मामला दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना इलाके के एरई गांव का है.
अचानक हुई इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए. मौके पर ही बारातियों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की. हालांकि, दुल्हन ने प्रेमी को पीटने से बचाने का प्रयास किया. बाद में युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया. घटना के बाद बाराती वापस लौट गई. नवादा से बारात आई थी.
लड़की पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी को छोड़ दिया गया. वहीं लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी छोड़ दिया गया.




