National

 जिस वकील के ठिकानों पर सीबीआई ने मारा था छापा, ठीक एक दिन बाद SC ने उसे बनाया एमिकस क्यूरी

NewDelhi :  मशहूर वकील आनंद ग्रोवर को  SC ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की शक्तियों से जुड़े मामले के लिए  एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है, खबरों के अनुसार जस्टिस एसए बोबडे और बीआर गवई की पीठ ने शुक्रवार को आदेश दिया कि ग्रोवर को एनजीटी की शक्तियों पर कुछ कानूनी मुद्दों पर न्यायालय की सहायता करने के लिए कहा जाये.  जान लें कि आनंद ग्रोवर  वही वकील हैं, जिनके आवास और कार्यालयों पर सीबीआई ने गुरुवार को छापेमारी की थी.  आनंद ग्रोवर आपराधिक कानून और मानवाधिकार कानून से संबंधित विभिन्न मामलों में अदालत के समक्ष पेश हो चुके हैं. आनंद ग्रोवर  को SC द्बारा 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में विशेष सरकारी वकील के रूप में भी नियुक्त किया गया था.

इसे भी पढ़ेंःदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहरः यूपी में 15 लोगों की मौत, असम में बाढ से 8.5 लाख लोग प्रभावित 

आनंद ग्रोवर के आवास पर गुरुवार सुबह सीबीआई ने छापेमारी की थी

इस साल मई में SC ने ग्रोवर, पूर्व एएसजी इंदिरा जयसिंह और एनजीओ को नोटिस जारी किया था. अदालत ने उस याचिका पर नोटिस जारी किया था जिसमें दावा किया गया था कि एनजीओ कथित एफसीआरए उल्लंघन में शामिल था, लेकिन सीबीआई ने कोई कार्रवाई ने नहीं की. आनंद ग्रोवर के आवास पर गुरुवार सुबह सीबीआई ने छापेमारी की थी.  छापेमारी उनके फाउंडेशन लॉयर्स कलेक्टिवपर विदेशी फंडिंग को लेकर चल रहे मामले में की गयी.  सीबीआई ने  इस मामले में केस दर्ज कर लिया था. जिसके बाद दिल्ली और मुंबई के उनके निवास में सर्च किया गया.

सीबीआई ने कुल पांच जगहों पर छापेमारी की. मुंबई में आनंद ग्रोवर के आवासीय परिसर और लॉयर्स कलेक्टिव के दो कार्यालयों में  और दिल्ली में आनंद ग्रोवर के आधिकारिक और आवासीय परिसर में छापेमारी की गयी और दस्तावेजों को जब्त किया गया है. जान लें कि लॉयर्स कलेक्टिव पर विदेशी चंदा विनियमन कानून (FCRA) को तोड़ने का आरोप है. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका लाइसेंस रद्द कर दिया था. इसके बाद सीबीआई ने इस मामले में आनंद ग्रोवर और लॉयर्स कलेक्टिव पर केस दर्ज किया था.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मॉब लिंचिंग को लेकर कहा,  छोटे शहरों और गांवों में डर का माहौल

Related Articles

Back to top button