
Jamshedpur : दुमका के जरमुंडी थाने का जवान राजेश कुमार शुक्रवार को डाक लेकर साकची आया हुआ था. यहां पर वह पुराना किताब दुकान के पास शराब के नशे में धुत्त होकर लोगों के साथ गाली-ग्लौज और मारपीट कर रहा था. मामला जब ज्यादा बढ़ गया, तब स्थानीय लोगों ने ही साकची पुलिस को मोबाइल पर सूचना देकर बुलवाया. इसके बाद पुलिस पहुंची और उसे पकड़कर थाने पर लेकर गयी.
पहले एक दबंग से लिया था पंगा
राजेश कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि उसने सबसे पहले शहर के एक दबंग से पंगा ले लिया था. दोनों के बीच खूब गाली-ग्लौज और मारपीट हुई. इस दौरान जब कुछ लोग सामन गये, तब उनके साथ भी शराब के नशे में धुत्त राजेश ने मारपीट शुरू कर दी.

साकची पुलिस को भी नहीं छोड़ा
साकची पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब शुरू में जवान को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. अंततः जांच में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर उसके साथ सख्ती करने लगे. इस बीच उसने साकची पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा. उनके साथ भी भीड़ गया था. अंततः मौके की नजाकत को देखते हुए साकची पुलिस ने भी अपना दामन बचाते हुए राजेश की पिटायी कर दी और जबरन पुलिस वैन पर बैठाकर उसे थाने पर लेकर पहुंची.
जरमुंडी थानेदार ने कहा यहीं का है पुलिस वाला
घटना की पुष्टी होने के बाद जब दुमका के जरमुंडी थानेदार से संपर्क किया गया, तब उन्होंने कहा कि राजेश कुमार जरमुंडी थाने का ही पुलिस वाला है. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन अब पता करेंगे कि आखिर उसने ऐसी क्या हरकत की है कि साकची थाने पर पुलिस लेकर गयी.
पुलिसिया रौब देखकर दुबके हुए थे पत्रकार
जरमुंडी थाने के पुलिस वाले का पुलिसिया रौब देखकर पत्रकार भी दुबके हुए थे. उन्हें लग रहा था कि कहीं वह उनपर भी न टूट पड़े. साकची पुलिस जब मौके पर पहुंच गयी थी, तब पत्रकार आगे आए और उसकी करतूत को कैमरे में कैद किया. जवान लाल शर्ट और बड़ी-बड़ी मूंछ दिखाकर रौब झाड़ रहा था. उसकी हरकतों को आम लोग भी सहमे हुए थे.
इसे भी पढ़ें- पलामू : गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी श्वेतकेतु की बिहार के डेहरी में गोली मारकर हत्या




