
Ranchi: राज्य में प्लास्टिक पार्क अगले साल उद्योगों के हवाले किया जायेगा. यह पार्क देवघर के देवीपुर इंडस्ट्रीयल इलाके में बन रहा है. पहले तय किया गया था कि पार्क इस साल दिसंबर में शुरू कर दिया जायेगा. लेकिन कोविड 19 के कारण 2020 में काम रूकने की वजह से इसमें देर हो गयी. अब पार्क अगले साल शुरू होगी.
प्लास्टिक पार्क 93 एकड़ जमीन में बनाया जा रहा है. जिसमें कुल 111 प्लॉट है. हालांकि देवीपुर को इंडस्ट्रीयल एरिया के रूप में डेवलप करने के लिये पूर्व सरकार ने 438 एकड़ जमीन चिन्हित की थी. जिसमें 93 एकड़ जमीन प्लास्टिक पार्क के लिये दिया गया. कोविड लॉकडाउन के बाद राज्य सरकार ने प्लास्टिक पार्क निमार्ण में तेजी लायी है.
इसे भी पढ़ें:16 महीने बाद PM Modi निकले विदेश दौरे पर, ढाका में पीएम शेख हसीना ने किया स्वागत
प्लॉटों की बिडिंग अब तक नहीं
111 प्लॉट के लिये उद्योग विभाग ने अब तक बिडिंग नहीं की है. आधारभूत संरचना निमार्ण पूरी होने के बाद यहां प्लॉट उद्योगों को दिये जायेगा. फिलहाल उद्योग विभाग के पास 60 प्रस्ताव प्लॉट की मांग के लिये आये है.
जिससे 120 करेाड़ राज्य में निवेश की संभावना है. फिलहाल यहां आधारभूत संरचना निर्माण जारी है. पार्क के शुरू होने से लगभग सात हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें:IND VS ENG: दूसरा वन डे मुकाबला थोड़ी देर में, 36 वर्षों का रिकार्ड बरकरार रखना चाहेगा भारत
कितना खर्च किया सरकार ने
पार्क निमार्ण के लिये केंद्र सरकार की ओर से 33.66 करोड़ रूपये दिये गये. वहीं पार्क के लिये कुल 67.33 करोड़ रूपये की फंडिंग है. जिसमें राज्य सरकार का अंश 34 करोड़ रूपये है.
93 एकड़ जमीन में से 62.1 एकड़ जमीन उद्योगों के लिये, 2.2 एकड़ जमीन जन सुविधाओं के लिये और 28.8 एकड़ जमीन सड़क और ओपेन स्पेस के लिये चिन्हित किया गया है.
वहीं अलग अलग उद्योगों के लिये भी जमीन चिन्हित किया गया है. जिसमें माइक्रो और मिनी उद्योगों के लिये 26.36 एकड़ जमीन, स्मॉल इंडस्ट्रीज के लिये 8.65 एकड़ जमीन, मीडियम इंडस्ट्रीज के लिये 12.22 एकड़ और लार्ज इंडस्ट्रीज के लिये 14.82 एकड़ जमीन चिन्हित है.
इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, सायरस मिस्त्री नहीं बन सकेंगे टाटा समूह के अध्यक्ष




