Lead NewsSports

IND VS ENG: दूसरा वन डे मुकाबला थोड़ी देर में, 36 वर्षों का रिकार्ड बरकरार रखना चाहेगा भारत

अय्यर के बाहर होने से दूसरे वनडे में सूर्यकुमार मिल सकता है मौका

Pune: भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 36 वर्षों के रिकार्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. आज पुणे में दिन के डेढ़ बजे से दूसरा मुकाबला खेला जायेगा. भारतीय टीम पिछले 36 वर्षों से भारत में इंग्लैंड से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है. तीन मैचों के सीरीज का यह दूसरा मैच है. भारत फिलहाल 1-0 से आगे है.

पहले वन डे में फिल्डिंग के दौरान कंधे की हड्डी खिसकने के कारण श्रेयस अय्यर सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है.

टी-20 शानदार प्रदर्शन कर सूर्यकुमार ने मजबूत दावेदारी की है. हालांकि, पहले टेस्ट में रोहित शर्मा भी चोटिल हुए थे, लेकिन वह खेलने में सक्षम हैं. फिर रोहित व शिखर धवन की जोड़ी ओपनिंग करते हुए दिखेंगे.

इसे भी पढ़ें:16 महीने बाद PM Modi निकले विदेश दौरे पर, ढाका में पीएम शेख हसीना ने किया स्वागत

इंग्लिश कप्तान मोर्गन भी है बाहर

मेहमान टीम के कप्तान इयोन मोर्गन भी पहले वनडे में चोटिल हुए थे. सीरीज के बाकी दो मुकाबले से बाहर हो चुके हैं. इसके साथ ही सैम बिलिंग भी फिल्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे. ये भी दूसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे. इन दोनों के चोटिल होने से मेहमान खेमे में थोड़ी परेशानी है.

इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, सायरस मिस्त्री नहीं बन सकेंगे टाटा समूह के अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button