
New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. तीन-चार दिनों तक रोजोना 6-7 हजार नये केस की जगह अब 10 हजार के करीब नये मरीज सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को एकबार फिर 24 घंटे में कोरोना केस का रिकॉर्ड टूटा है और देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन के सबसे अधिक 9,851 नए मामले सामने आये. जिसके बाद भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 26 हजार 770 हो गया है.
इसे भी पढ़ेंःयूपी में झारखंड की 3 बेटियों से दरिंदगी, 1.5 लाख में बेचा, कई बार हुआ दुष्कर्म
24 घंटे में 273 लोगों की मौत
कोरोना संक्रमण में आयी तेजी के बीच इसके कारण हो रही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा अपडेट के मुताबिक, एक दिन संक्रमण से 273 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही वायरस से मरने वालों की संख्या 6,348 हो गयी है. वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन के सबसे अधिक 9,851 नए मामले सामने आये. जिसके बाद भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 26 हजार 770 हो गया है.
India reports 9,851 new #COVID19 cases & 273 deaths in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 2,26,770 including 1,10,960 active cases,1,09,462 cured/discharged/migrated and 6348 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/yGNag5tgP3
— ANI (@ANI) June 5, 2020
फिलहाल देश में 1,10,960 कोरोना के एक्टिव केस हैं. जबकि 1,09,462 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है. कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े के बीच कोरोना जांच की संख्या में भी इजाफा हुआ है.
Total 43,86,376 samples have been tested till now, of which 1,43,661 samples have been tested in the last 24 hours: ICMR (Indian Council of Medical Research) pic.twitter.com/NalVcOcV5K
— ANI (@ANI) June 5, 2020
आइसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक,अबतक 43,86,376 सैंपल की जांच हो चुकी है. जिनमें से पिछले 24 घंटों में 1,43,661 सैंपल की जांच हुई है.
इसे भी पढ़ेंःबिहार: पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौत, अब तक 4,452 केस
महामारी से बेहाल महाराष्ट्र
देश में कोरोना केस में आये उछाल से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र हुआ है. राज्य में कोरोनो मरीजों की संख्या 77 हजार से अधिक हो गयी है. पिछले 24 घंटे के अंदर 123 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे एक दिन पहले 122 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी. महाराष्ट्र में अबतक 2710 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी हैं. वहीं 24 घंटे के अंदर करीब 3 हजार नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 77793 तक पहुंच गया है.
बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 1359 नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 25 हजार पार कर चुकी है. और करीब 650 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 22 लोगों की जान ली है.
इसे भी पढ़ेंःग्रीन इकोनॉमिक मॉडल से बेहतर होगी वैश्विक अर्थव्यवस्था





687327 898965I like this site really significantly, Its a rattling good location to read and get information . 858112