Ramgarh

रामगढ़ में गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही सरकार : सीओ

रामगढ़ : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के चितरपुर दक्षिणी पंचायत भवन में शनिवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चितरपुर सीओ दीपक मिंज व विशिष्ट अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह खान, उप प्रमुख अरशद उल्लाह, मुखिया रेहाना प्रवीण, उप मुखिया एहसान उल्लाह, पंसस संजीदा परवीन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर सीओ ने कहा की राज्य सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। ग्रामीण इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और स्वावलंबी बने। इस दौरान यहां कई लोगों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट निबटारा भी किया गया। मौके पर बीपीओ नितिन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चित्रा सिंह मुंडा, पंचायत सेवक रवि कुमार, रोजगार सेवक कुमार विवेक, मो इरशाद, जाहिद अहमद सहित कई मौजूद थे।

विभिन्न विभागों के स्टॉलों में दिया आवेदन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, लगान रसीद, (आय, जाति, आवासीय) प्रमाण पत्र, मनरेगा, अबुआ आवास योजना,राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, कृषि विभाग, कौशल विकास योजना, शिवा प्रोटेक्शन फोर्स, जेएसएलपीएस, खाद्य आपूर्ति, समेकित बाल विकाश परियोजना, स्वास्थ्य विभाग पशुपालन विभाग सहित कई स्टॉल लगाया गया। जहां लोगों ने विभिन्न योजनाओं को लेकर आवेदन दिया।

Related Articles

Back to top button