Ramgarh

जिला परिषद क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : सुधा देवी

आंगनबाड़ी केंद्र में जलमीनार निर्माण कार्य का हुआ उदघाटन

रामगढ़ : भुचुंगडीह पंचायत के मांझी टोला आंगनबाड़ी केंद्र में 15वे वित्त के अंतर्गत लगभग 4 लाख 72 हजार की लागत से नवनिर्मित जलमीनार निर्माण कार्य का उदघाटन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी व विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामगढ़ जिला परिषद क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में जलमीनार का निर्माण होने से बच्चों को पानी पीने की कोई समस्या नही होगी। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर अंजली देवी, शगुफ्ता नाज, रेखा देवी, शहनाज बेगम, सुधीर करमाली, बिनोद करमाली, सुरेन्द्र रविदास, जाकिर हुसैन, तकबीर अंसारी, परमेश्वर केंवट , संवेदक अकील अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button