NEWS

19 सितंबर से आइपीएल की शुरूआत, धौनी और रोहित शर्मा की टीम के साथ हो सकता है आगाज

 new delhi : कोविड की वजह से पिछले कई माह से खेल गतिविधियां ठप थी. पर अब दुनिया भर में आइपीएल सहित कुछ अन्य खेल गतिविधियां शुरू हो रही हैं. इससे खेल प्रेमियों को काफी राहत मिली है.

दो हफ्ता बचा है टूर्नामेंट शुरू होने में

आइपीएल में अब सिर्फ दो हफ्ते का ही समय बचा हुआ है. इसके 13 वें सीजन का पूरा शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया जाएगा. शेडयूल जारी होने के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी अपने अभ्यास, खिलाड़ियों सहित मैचों को लेकर अपनी रणनीति तैयार करेंगी.

बता दें कि आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने पिछले शनिवार को कहा था कि आइपीएल का शेड्यूल रविवार यानी 6 सितंबर को जारी किया जाएगा. कयास लगाएं जा रहे हैं कि लीग का आगाज महेंद्र सिंह धौनी की  अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI) के मैच के साथ हो सकता है.

इधर, बीसीसीआइ के सूत्रों ने जानकारी दी कि उद्घाटन मैच में बदलाव की कोई योजना नहीं है. पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस है, जबकि उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही थी.

60 मैच होंगे दुबई, आबूधाबी और शारजाह में

गौरतलब है कि पहले टूर्नामेंट के  शेड्यूल को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे कि आखिर इसे जारी करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है. जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है जो 10 नवंबर तक होगा. टूर्नामेंट के 60 मैच तीन स्थलों- दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 53 दिनों तक खेले जाएंगे. इस बार कोविड की वजह से टूर्नामेंट के नियमों में कई नये बदलाव भी दिखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button