NEWS

हजारीबाग: ट्रिपल मर्डर केस में नहीं मिला सुराग, पुलिस मुख्यालय ने दिया SP को कार्रवाई का आदेश

Hazaribagh: जिले के  केरेडारी के गरिखुर्द में अज्ञात हत्यारों ने 15 सितंबर 2018 को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी. घटना के दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग एसपी को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि 2 साल पहले केरेडारी थाना क्षेत्र के गरिखुर्द के रहने वाले दिनेश्वर साव की बहु, बेटी और पोती की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में केरेडारी थाना में 48/18 मामला दर्ज हुआ है.

इसे भी पढ़ें – रांची: बरियातू में मिला कटा हाथ, बोली पुलिस- कैंसर के इलाज के लिए किया गया ऐसा

 एसआइटी टीम का किया गया था गठन

ट्रिपल मर्डर केस की जांच के लिए हजारीबाग के तत्कालीन एसपी के द्वारा एसआइटी टीम का गठन किया गया था. जानकारी के अनुसार, एसआइटी की टीम ने अपनी रिपोर्ट दी थी. उस रिपोर्ट दिनेश्वर साव को जिन लोगों के ऊपर हत्या का संदेह है, उनकी संलिप्तता हत्याकांड में नहीं बतायी गयी थी.

क्या है मामला

केरेडारी थाना क्षेत्र के गरिखुर्द में अज्ञात हत्यारों ने 15 सितंबर 2018 को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी. मृतकों में एक शिक्षिका अंकिता (26), उसकी ननद लक्ष्मी (22) और शिक्षिका की छह माह की पुत्री शामिल थी.

हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. आरोपियों ने बच्ची को घर के कुएं में फेंक दिया था. जबकि लक्ष्मी की गला रेतकर कुआं में डाल दिया था. वहीं अंकिता का शव कमरे के पलंग पर पड़ा था.

इसे भी पढ़ें – भारत बनाएगा कई थिएटर कमांड, तीनों सेनाएं मिलकर निबटेंगी चुनौतियों से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button