
Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 2 की रहने वाली पारो करूआ शनिवार की सुबह अपने घर में लकड़ी चूल्हा पर खाना बनाते समय जल गयी. घटना के समय वह चूल्हे के पास साफ-सफाई कर रही थी. इस बीच ही उसकी नाइटी ने आग पकड़ ली और वह चिल्लाने लगी. घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. वह 65 प्रतिशत जल गयी है.
बेटी के चिल्लाने पर जागे परिजन
घटना के समय छोटी बच्ची कुछ दूरी पर ही बैठी हुई थी. उसने मां को जलता देख चिल्लाने लगी. इसके बाद पति समेत अन्य लोग जाग गए और पानी डालकर किसी तरह से आग को बुझाया.
65 प्रतिशत जल गई है महिला
घटना में महिला 65 प्रतिशत जल गई है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल के बर्न विभाग में चल रहा है. घटना के बाद से परिवार के लोग खासा परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें- फायरिंग-पथराव में उलियान का जयेश गिरफ्तार, बेल पर छूटते ही अविनाश ने फिर चलाई गोली




