
Hazaribag: दीपावली की रात सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरहद निवासी प्रमोद पासवान (उम्र करीब 35 वर्ष) की जम्मू में कार्य के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दीवार में कील ठोंकने के दौरान फर्श पर गिरने से माथे में लगे गंभीर चोट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दीपावली के दूसरे दिन आकस्मिक निधन हो गया.
मृतक मजदूर की पत्नी और उनका एक 12 साल का मासूम बेटा भी उनके साथ था. मृतक की पत्नी ने जब इस दुखद घटना की सूचना अपने परिवार को दी तो उनके परिवार के साथ पूरे हरहद गांव में मातम पसर गया.
मृतक प्रमोद पासवान के बड़े भाई विनोद पासवान ने अपने ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल मंत्री जिला मंत्री जितेंद्र कुमार दास, भाजपा अनुसूचित जाति के जिला मंत्री बलराम राम, स्थानीय मूलचंद राम और लखन गोप को जब इस घटना की सूचना दी और जम्मू से हजारीबाग चलाने में आर्थिक रूप से असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर शनिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय पहुंचकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया और सहयोग की अपील की.
इसे भी पढ़ें : फायरिंग-पथराव में उलियान का जयेश गिरफ्तार, बेल पर छूटते ही अविनाश ने फिर चलाई गोली
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस घटना पर गहरा शोक जताया और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस संकट को सहने के लिए अदम्य शक्ति प्रदान करने की कामना की साथ ही विधायक जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल अपने पारिवारिक कोष से जम्मू से हजारीबाग तक शव लाने हेतु 20 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया.
विधायक मनीष जायसवाल की ओर से दुख की इस घड़ी में परिवार को किए गए इस सहयोग के लिए मृतक के बड़े भाई विनोद पासवान ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया और धन्यवाद दिया.
मौके पर हरहद मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल मंत्री जिला मंत्री जितेंद्र कुमार दास, भाजपा अनुसूचित जाति के जिला मंत्री बलराम राम, स्थानीय मूलचंद राम, लखन गोप, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. ‘
इसे भी पढ़ें : लोक आस्था के महापर्व को लेकर सजाये जा रहे गिरिडीह के प्रमुख छठ घाट




