
Patna : बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले यश झा ने पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया हैं. यश ने सोशल मीडिया के सहारे एक बूढ़ी औरत तक मदद पहुंचाई थी. ऐसे में यश के काम की प्रसंसा अब न्यूजीलैंड तक जा पहुंची है. यहीं वजह हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम ‘पॉजिटिव मीडिया’ में शामिल किया गया है.
‘पॉजिटिव मीडिया प्रोग्राम में 32 देशों के लोग होंगे शामिल
दरअसल मधुबनी के रहने वाले छात्र यश झा 8 जून को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से रूबरू होंगे. न्यूजीलैंड के एक सरकारी कार्यक्रम में यश को शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम का नाम ‘पॉजिटिव मीडिया’ हैं. आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. ये पूरा कार्यक्रम zoom एप के माध्यम से होगा.
इससे पहले यश झा के साथ न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पिने ने बातचीत की थी. जिसके बाद ‘पीएमओ न्यूजीलैंड’ ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम में यश को चुने जाने की जानकारी मीडिया को दी थी.
इसे भी पढ़ें :अगस्त-सितंबर में होगी लिपिकों की विभागीय परीक्षा, जून अंत तक वैक्सिन लगा लेने का निर्देश
सिर्फ 40 मिनट में सभी तरह की प्रशासनिक मदद मिली
इस संबंध में यश झा ने बताया कि उन्हें इमेल से न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया गया है. जो कोविड संक्रमण समाप्त होने के बाद ही संभव है. यश ने बताया कि उन्होंने हैशटैग के माध्यम से पटना की एक बूढ़ी औरत तक मदद पहुंचाई थी. इस दौरान उन्होंने हैशटैग अभियान चलाकर सभी से इनकी मदद करने की अपील की थी. इसी दौरान उनके पोस्ट से सिर्फ 40 मिनट में उन्हें सभी तरह की प्रशासनिक मदद मिल गई.
इसे भी पढ़ें :लेटरल एंट्री के थ्रू बीआईटी दे रहा बीटेक का मौका, 10 जुलाई तक करायें रजिस्ट्रेशन
मदद को लिए कैंपेन चलाया
आपको बता दें कि यश मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के ब्रम्हपुरा गांव निवासी रिटायर आर्मी योगानंद झा के पौत्र एवं व्यवसायी दीपक झा के पुत्र हैं. दसवीं पास यश झा का इंस्टाग्राम में अननोन पोएट नाम का एक अकाउंट है. इस कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद को लेकर एक कैंपेन चलाया. इस तरह एक सोशल मीडिया हैशटैग से किसी वृद्धा की जान बच गई. इसी बात की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड की एंबेसी ने उन्हें एक प्रोग्राम में आने का न्योता दिया.
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ा, पुलिस ने भेजा जेल




