Crime NewsJharkhandRanchi

बाल सुधार गृह में जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने किया औचक निरीक्षण, मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

Ranchi : राजधानी रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में आज जिला प्रशासन और रांची पुलिस की टीम ने औचक निरीक्षण किया. जिसमें पुलिस ने 5 मोबाइल, 2 डाटा केबल और कई आपत्तिजनक समान बरामद किये हैं. रांची पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाल सुधार गृह में मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामान का प्रयोग किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर आज जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने औचक निरीक्षण किया. हालांकि पुलिस को अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बाल सुधार गृह के अंदर कौन पहुंचा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः समस्तीपुर में जहरीली शराब मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी को शो कॉज, तीन की हुई थी मौत

बाल सुधार गृह में सीडीएस बिपिन रावत को दिया गया श्रद्धांजलि

जिला प्रशासन और रांची पुलिस की औचक निरीक्षण के बाद सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई. जिला प्रशासन और रांची पुलिस के अलावा कर्नल डीके सिंह भी शामिल थे. कर्नल डीके सिंह ने बताया कि सीडीएस बिपिन रावत अमर हैं और देश उनका सदा ऋणी रहेगा. कर्नल डीके सिंह ने बताया कि बिपिन रावत का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

इसे भी पढ़ेंःसऊदी अरब में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, सरकार ने संगठन को आतंकवाद के द्वारों में से एक बताया

Related Articles

Back to top button