GiridihJharkhand

ज्वेलरी दुकान लूटने की योजना बना रहे चार पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Giridih : ज्वेलरी दुकान लूटने की प्लानिंग बना रहे चार पेशेवर अपराधियों को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ दबोचने में सफलता पायी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल के साथ दो मैगजीन, छह जिंदा कारतूस के अलावे एक बाईक और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया.

एक अपराधी भागीरथ दास फरार होने में सफल रहा. रविवार की देर रात मिली सफलता के बाद दूसरे दिन सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और थाना प्रभारी विनय राम ने गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : ट्यूशन पढ़ने निकला था किशोर, दो दिन बाद नदी से मिला शव

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन अपराधियों की योजना बदडीहा के ज्वेलरी शॉप को लूटने की थी. रविवार की देर शाम विकास साव और प्रवीण विश्वकर्मा बदडीहा के उस ज्वेलरी शॉप की रेकी कर चुके थे कि लूटने के बाद फरार होने का बेहतर रूट कौन सा रहेगा.

इसके बाद इन दोनों ने ही बजरंगी दास और नारायण दास को फोन कर बदडीहा के गपैय बुलाया. जहां चारों मिल कर ज्वेलरी दुकान को लूटने की योजना तैयार कर रहे थे.

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने यह भी बताया कि चारों पेशेवर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ हीरोडीह थाना के अलावे बिरनी, धनवार समेत मुफ्फसिल थाना में दो केस बलात्कार, लूट और डकैती के कई केस दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें : पहली बार विपक्ष के विधायक ने वापस लिया संशोधन प्रस्ताव, जिसका प्रस्ताव आया ही नहीं उसके लिए भी हुई वोटिंग

Related Articles

Back to top button