
Ranchi : छठी जेपीएससी के परिणाम को चुनौती देने के मामले में दाखिल याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में इस मामले में प्रार्थियों और राज्य सरकार की ओर से बहस पूरी कर ली गयी है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी. अगली सुनवाई में जेपीएससी की ओर से अपना पक्ष रखा जायेगा.
प्रार्थियों की ओर से इस मामले में एक दर्जन से अधिक याचिका दायर की गयी है. राहुल कुमार व दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य प्राथिर्यों की ओर से दायर याचिका में अलग-अलग बिंदु उठाये गये हैं. इसमें कहा गया है कि जेपीएससी ने अंतिम रिजल्ट जारी करने में नियमों की अनदेखी की है और क्वालीफाइंग मार्क्स को कुल प्राप्तांक में जोड़ दिया है.
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को गलत कैडर देने का मामला भी है. कुछ प्रार्थियों ने आरक्षण नियमों के उल्लंघन का मामला भी उठाया है. याचिकाकर्ता के द्वारा कहा गया है कि इनकी वजह से अंतिम परिणाम प्रभावित हुआ है.
इसे भी पढ़ेंः जगरनाथ महतो को 130 दिन के बाद हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, 16 को रांची लौटेंगे




