JharkhandLead NewsRanchi

सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन, दो दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस

24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश, नहीं देने पर होगी विधि सम्मत कार्रवाई

Ranchi: रांची की दो दुर्गा पूजा समितियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर पूजा समितियों पर कार्रवाई की गई है. इन दोनों पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है.

दोनों पूजा समितियों को अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर द्वारा नोटिस जारी किया गया है. दोनों पूजा समितियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है. निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं देने पर इन पूजा समितियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इन पूजा समितियों को जारी किया गया नोटिस

  1. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, 56 सेट, डोरंडा, रांची
  2. युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया, रांची

इन दोनों दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडाल का सार्वजनिक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जो कि कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है.

इसे भी पढ़ें – पलामू: कुरियर कंपनी के 35 लाख लेकर फरार हुआ डिलीवरी बॉय

Related Articles

Back to top button