
Chatra : जिले के टंडवा स्थित चूंदरू धाम में वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने आयी पलामू की बेटी की मृत्यु जलाशय में डूबने से हो गयी. जिसकी पहचान पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी रिंकू कुमार सिंह की पुत्री माही कुमारी के रूप में की गयी. यह घटना शनिवार दोपहर बाद की है. मृतका 8 वर्षीय बच्ची अपने चाचा की शादी में टंडवा के चुदंरू धाम आयी थी.
इसे भी पढ़ें : विभागीय आदेश को दरकिनार कर 55 लाख कार्डधारकों को ई-पॉश मशीन से करना पड़ रहा राशन का उठाव, कोरोना संक्रमण का बढ़ा खतरा
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक माही कुमारी स्नान करने चुदंरू नदी गयी थी. जहां स्नान के दौरान जग पानी में बहने लगा जिसे पकड़ने चक्कर में गहरी खाई में चले जाने से वह डूब गयी. समाचार लिखे जाने तक स्थानीय तैराकों द्वारा तलाश की जा रही है.
इस घटना से शादी की खुशी गम में बदल गयी. नदी किनारे रखे कपड़े के आधार पर परिजनों ने माही के पानी में डूबने की आशंका से खोजबीन की जा रही है. सूचना पर चुन्दरू विकास समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता टंडवा पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें :मॉनीटरिंग करना और गलतियों पर सवाल उठाना मेरा कर्तव्य : मेयर




