JharkhandLead NewsRanchi

एक साल से बिरसा हरित ग्राम के लिए लिये गए पौधों और फेंसिंग कार्य का भुगतान नहीं

Ranchi: कोविड काल में शुरू हुई बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए खरीदे गये पौधे और फेंसिंग के कार्य के पैसे एक साल से सप्लायरों को नहीं दिए गये. 95 प्रखंडों में 100 करोड़ तक की राशि का भुगतान बकाया है. कई जिलों में 15 प्रतिशत से भी कम भुगतान हुआ है. ग्रामीण विकास विभाग ने अब जाकर बकाया भुगतान की कार्रवाई शुरू की है. विभाग ने मनरेगा के तहत सामग्री मद में 15 करोड़ की राशि दी है. सभी  जिलों को कहा है कि लंबित बकाया भुगतान इस राशि से किया जाये.

इसे भी पढ़ें : अगर घर बनाने के बाद होल्डिंग टैक्स से बचना हो तो RMC को 15 दिनों में दें रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की सूचना

यह भी बताया गया है कि 17 जनवरी को सुबह नौ बजे से प्रमंडल वार सामग्री मद में लंबित दायित्व का भुगतान किया जायेगा. इस राशि से अर्द्ध कुशल,कुशल मजदूरों का भी लंबित मजदूरी दी जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने कहा कि सभी प्रकार से पूर्ण सिंचाई कूप की योजना जिसमें सामग्री मद में राशि भुगतान बकाया है. बकाया राशि के भुगतान के बाद योजना को मनरेगा सॉफ्ट में बंद हो जानी चाहिए.  मनरेगा में मजदूरी में भी करीब 300 करोड़ का अभी बकाया है. ग्रामीण विकास विभाग अब प्रयास कर रहा है इसका भी भुगतान किया जाये.

इन जिलों को राशि दी गयी

जिलाआवंटित राशि 
पश्चिम सिंहभूम105
गिरिडीह280
पलामू99
दुमका81
धनबाद40
चतरा115
सरायकेला38
गुमला100
पूर्वी सिंहभूम38
गढ़वा59
हजारीबाग60
लातेहार29
लातेहार29
देवघर175
रांची30
सिमडेगा66
कोडरमा38
खूंटी27
साहेबगंज89
लोहरदगा10
पाकुड़21
कुल राशि (लाख में)1500

इसे भी पढ़ें : नामकुम ओवरब्रिज के जंक्शन को किया जायेगा इंप्रूव, सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

Related Articles

Back to top button