Jamshedpur

टुसू मनाने गया था मामा के घर, पेड़ से लटका मिला शव

Jamshedpur : नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटियाडीह का रहने वाला विजय कुमार (20) टुसू पर्व मनाने के लिए अपने मामा के घर गया हुआ था. वहीं पर उसने एक पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली. घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोगों के साथ-साथ पुलिस भी पहुंची. शव का पंचनामा बनाना के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

11 जनवरी के पास गया था मामा के घर

विजय कुमार के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि वह 11 जनवरी को टुसू मनाने के लिए चांडिल के महतो पाड़ा में अपने मामा के घर पर गया हुआ था. रविवार की सुबह उन्हें मोबाइल पर सूचना दी गयी कि विजय का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है.

कोलाबिरा में करता था ठेकेदारी

विजय के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि वह सरायकेला-खरसावां जिले  के कोलाबिरा के ही एक कंपनी में ठेकेदार का काम करता था. विजय के पिता राजन महतो का कहना है कि विजय दो सप्ताह पहले अपनी दादी की श्राद्धकर्म में घुटियाडीह आया हुआ था. इसके बाद वह अपने मामा के घर चला गया था.

हत्या या आत्महत्या जांच का विषय

पूरे मामले को पुलिस हत्या या आत्महत्या से जोड़कर देख रही है. आखिर उसने फांसी क्यों लगायी है. क्या मामा के साथ कुछ अनबन हुई थी. या कुछ और मामला है. परिवार के  लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख के पार, जानें-24 घंटे में कितने संक्रमित मिले

 

Related Articles

Back to top button