
Hazaribagh : कोर्रा थाना क्षेत्र के कोरा चौक निवासी सतीश कुमार पिता श्यामसुंदर साहू से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये की ठगी की है. भुक्तभोगी ने तुरंत इस बात की जानकारी लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी को दिया. आवेदन के अनुसार शुक्रवार करीब 1:30 बजे साइबर ठगों ने भुक्तभोगी को फोन कर ऑनलाइन प्रेशर कुकर खरीदने की बात कही.
इसे भी पढ़ें : राजधानी में पुलिस ने फर्जी आइएएस को किया गिरफ्तार, मध्य प्रदेश की रहनेवाली है युवती
भुक्तभोगी ने प्रेशर कुकर देने के लिए पैसे को ऑनलाइन भेजने को कहा. जहां ठग ने एक लिंक को शेयर किया, शेयर करने पर 10 हजार सेंड करने का ऑप्शन दिखा.
ठग ने उस सेंड बटन को दबाकर पैसे लेने को कहा. बटन दबाते ही 10 हजार भुक्तभोगी के खाते से कटकर ठग खाते में चले गये. इसी तरह साइबर ठगों ने 30 हजार की ठगी की है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं शौचालय में रहने को मजबूर हैं लोग




