JharkhandLead NewsRanchi

राजधानी में पुलिस ने फर्जी आइएएस को किया गिरफ्तार, मध्य प्रदेश की रहनेवाली है युवती

Ranchi : राजधानी रांची के अशोक नगर से अरगोड़ा पुलिस ने एक फर्जी आइएएस को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनिका है. वह मध्य प्रदेश की रहनेवाली है. अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि मोनिका यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली गयी थी और तैयारी करने के दौरान ही अपने आप को आएएएस बता कर प्रजेंट कर रही थी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं शौचालय में रहने को मजबूर हैं लोग

पुलिस ने बताया कि मोनिका अपने दोस्तों के साथ अपने घर आयी तो अपने घर पर लगे नेम प्लेट को दिखा रही थी. पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच कर रही है.

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि अब तक की जांच में मोनिका से संबंधित कोई भी आपराधिक घटना सामने नहीं आयी है. जल्द ही इस मामले की सच्चाई पता लगा लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल शिफ्ट करने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button