JamshedpurJharkhand

दो दिनों से लगातार हो रही बरसात ने बढ़ायी कनकनी, 18-19 नवंबर को भारी बारिश की संभावना

Jamshedpur : लौहनगरी जमशेदपुर सहित झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. शनिवार की सुबह-सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुई हल्की बारिश लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. लगातार बारिश होने और धूप के नहीं निकलने से ठंड और कनकनी बढ़ गयी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. रविवार के साथ सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही आसमान में दिनभर बादल भी छाये रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 नवंबर को आसमान साफ रहेगा लेकिन, 18 व 19 नवंबर को जोरदार बारिश होने की संभावना है.

तापमान में दो से तीन डिग्री का होगा उतार-चढ़ाव

अगले एक सप्ताह मौसम में स्थिरता देखने को नहीं मिलेगी. रोजाना उतार-चढ़ाव होगा. अधिकांश समय आसमान में बादल छाये रहेंगे. अगले एक सप्ताह में दो से तीन डिग्री तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से जमशेदपुर में जोरदार ठंड की शुरुआत होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को विशेष सतर्क होना होगा. क्योंकि ठंड के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही महंगा पड़ सकती है. इस दौरान बच्चे व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि उन्हें  ठंड लगने की संभावना अधिक होती है.

अगले एक सप्ताह का तापमान

तारीख          अधिकतम      न्यूनतम

14 नवंबर :        22.0          26.0
15 नवंबर :        22.0          27.0
16 नवंबर :        20.0          28.0
17 नवंबर :       19.0          30.0
18 नवंबर :        20.0         28.0
19 नवंबर :        20.0         28.0

इसे भी पढ़ें – एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस, पत्नी शीला समेत 6 का हुआ मेडिकल, थोड़ी देर में होगी कोर्ट में पेशी 

Related Articles

Back to top button