JharkhandRanchi

200 यूनिट फ्री बिजली झारखंड का लाभ 35 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा, बिजली खरीद पर अतिरिक्त 260 करोड़ का सालाना बोझ

राज्य सरकार सब्सिडी राशि में करेगी वृद्धि

Ranchi: राज्य वासियों को जल्द ही 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम से अधिसूचना जारी होते ही व्यवस्था लागू कर दी जायेगी. इसके लिये जेबीवीएनएल की तैयारी पूरी हो गयी है. वहीं, बीते शुक्रवार हुए कैबिनेट की बैठक में भी राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति जतायी है.

झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो 200 यूनिट फ्री बिजली व्यवस्था लागू होने से लाभुकों की संख्या बढ़ जायेगी. इसके तहत लगभग 35 से 40 लाख उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. इसके साथ ही जेबीवीएनएल पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा. जो सालाना लगभग 260 करोड़ रूपये होगी. फिलहाल राज्य सरकार की ओर से 18 लाख उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त दी जा रही है. ऐसे में आने वाले समय में नयी व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ जायेगी.

राज्य सरकार का इस योजना पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये तक खर्च आयेगा. जबकि सिर्फ बिजली खरीद पर 260 करोड़ तक खर्च किया जायेगा. ऐसे में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर राज्य सरकार की ओर से जेबीवीएनएल को सब्सिडी उपलब्ध करायेगी. फिलहाल 125 यूनिट मुफ्त बिजली के लिये जेबीवीएनएल राज्य सरकार 175 करोड़ सब्सिडी प्रति महीने दे रही है. ऐसे में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने पर सब्सिडी राशि बढ़ायी जायेगी.

इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो प्रति महीने 200 यूनिट बिजली उपभोग करेंगे. इससे अधिक बिजली उपभोग करने पर 6.65 प्रति यूनिट बिजली ली जायेगी. राज्य में इस समय कुल 58 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं. इनमें 35 से 40 लाख उपभोक्ता 200 यूनिट फ्री बिजली के दायरे में आ जायेंगे.

इस योजना का लाभ लेने के लिये उपभोक्ता को झारखंड का निवासी होना चाहिए, जो उपभोक्ता प्रति माह 200 यूनिट या उसे कम बिजली की खपत करते है, केवल वही योजना का लाभ उठा सकते हैं, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता योजना के लिए पात्र हैं. योजना का लाभ लेने के लिये अलग से किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिन लाभार्थियों के द्वारा प्रति माह बिजली की खपत 200 यूनिट या उसे कम होती है, उनका बिजली का बिल शून्य आयेगा. पर यदि 200 यूनिट से अधिक खपत होती है तो उन्हें बिजली बिल का भुगतान करना होगा.

Related Articles

Back to top button