JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति अभियान शुरू, डॉ. इरफान अंसारी ने की विशेष अपील

783 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा ₹2,450 प्रति क्विंटल

रांची: झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान अधिप्राप्ति अभियान की औपचारिक शुरुआत 15 दिसंबर से करने की घोषणा की है। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों के अधिप्राप्ति केंद्रों पर पहुँचने की अपील की।

डॉ. अंसारी ने कहा कि, “किसानों का मनोबल बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह गंभीर है, क्योंकि किसान हमारे समाज की रीढ़ हैं। सभी माननीय धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर पहुँचकर कार्यक्रम का शुभारंभ करें और किसानों को भरोसा दिलाएँ कि सरकार उनके साथ है।” सरकार ने इस वर्ष किसानों को अतिरिक्त लाभ देते हुए धान पर बोनस सहित ₹2,450 प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान निर्धारित किया है। राज्यभर में 783 अधिप्राप्ति केंद्रों पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button