
Gomia: एनडीए की भाजपा सरकार बडे बडे पूंजीपति और व्यापारियों की सरकार है. इनके राज में गुजरात के व्यापारी झारखण्ड जैसे राज्य की जनता का शोषण कर रहे है. देश के गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के लोग हक और अधिकार के लिए आन्दोलन करते हैं.
लेकिन मोदी सरकार इनके हक और अधिकार देने और किसानों के कर्ज माफ करने के बजाय बड़े पूंजीपति मित्रों का करोडों रूपये कर्ज माफ कर रही है. इन बातों को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन बुधवार को गोमिया के स्वांग स्थित नेहरू स्कूल के मैदान में चुनावी सभा के दौरान जनता के सामने रखी.

इसे भी पढ़ेंः 50 रुपये की डायरी के लिए बिशप हार्टमेन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने नौ साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा
बीजेपी ने संवैधानिक संस्थानों को कमजोर किया
अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसी सरकार से सजग रहने की जरूरत है. केंद्र सरकार सैविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. नजीजतन सुप्रीम कोर्ट के जज को बाहर आकर कहना पड़ रहा है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य की रघुवर सरकार ने भी गलत स्थानीय नीति बनाकर बाहर के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया.
यहां के नौजवान बेराजगार रह जा रहे हैं और बाहर के लोगों को नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले किसान को गोली मारी जा रही है या फिर जेल में डाल दिया जा रहा है. आज बाबा साहब का संविधान होने के कारण हम अपने हक ले पा रहे थे.
लेकिन यदि यह सरकार फिर से आयी तो शायद आनेवाले दिनों में कोई चुनाव ही नहीं होगा. इसलिए इस चुनाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पैसे वालों के झांसे में न आयें और यूपीय के प्रत्याशी जगरनाथ महतो को विजयी बनाने का काम करें.
इसे भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन टूर्नामेंट से बाहर
गिरिडीह की जनता सीपी चौधरी को वापस रामगढ़ भेजेगीः जगरनाथ
अपने संबोधन में जगरनाथ महतो ने अपील करते हुए कहा कि मैं हाजिरी बनाने आया हूं. आप मुझे एक बार मौका दे मैं आपकी कसौटी पर खरा उतरूंगा. आजसू के प्रत्याशी राज्य के सबसे बड़े पूंजीपति उम्मीदवार है. वो पैसे के बल पर वोट खरीदना चाहते हैं. लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि गिरिडीह की जनता उन्हें वापस रामगढ भेज देगी. लेकिन बिकेगी नही. सभा को संबोधित करते हुए आजसू का दामन छोड़ने वाले तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुण्डा ने कहा कि आजसू का दोहरा चरित्र है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पार्टी के सुप्रीमो स्वभिमान यात्रा करते हैं, तो वहीं पार्टी के नेता और मंत्री सरकार में रहकर गलत स्थानीय नीति बनाते हैं.
गोमिया के विधायक बबीता देवी और पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने समय नही होने के कारण सीधे जनता से अपील किया कि जगरनाथ महतो को गिरिडीह लोकसभा से भारी मतों विजयी बनाने का काम करें.
कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी
सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो, रामगढ के कांग्रेस नेत्री ममता देवी, गोमिया विधान के प्रभारी वरूण सिंह, झाविमो के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राज, माकपा के इफ्तेखार महमुद, राजद के काशीनाथ यादव, ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष लुदू मांझी एवं संचालन भुवनेश्वर महतो ने की.
कार्यक्रम में कांग्रेस के अध्यक्ष शरण राम, युवा कांग्रेस के चरखा खान, गोमिया प्रभारी असरफ अली, अमित पासवान, अरूण यादव, उर्मिला देवी आशा देवी, केदार स्वर्णकार, मुकेश यादव, गणेश यादव, रामकिशुन रविदास, सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः पीठासीन पदाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद राज्य की चार सीटों पर 1.76 फीसदी बढ़ा मतदान का आंकड़ा




