
Ranchi : समाहरणालय ब्लॉक ए बिल्डिंग की बेसमेंट पार्किंग में जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है. इस जल जमाव को बाहर निकालने के लिए कोई भी आला अधिकारी प्रयासरत नहीं हैं. यहां पर घुटने भर गंदा पानी जमा हुआ है जो संक्रमण फैलने का संकेत दे रहा है.
समाहरणालय ब्लॉक ए में आला अधिकारी बैठ कर शहर को नियंत्रित करते हैं. लेकिन उसी बिल्डिंग की पार्किंग में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. यहां घुटने भर जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है. उसी परिस्थिति में लोगों को कार पार्किंग करना मजबूरी हो गयी है.
इसे भी पढ़ें: अगले दो सप्ताह में आ सकती है 13 खिलाड़ियों के लिए सीधी नियुक्ति की खुशखबरी
हालांकि वहां पर कार पार्क करने आए लोगों ने बताया कि अभी इस हालात में हम लोग कार को ऊपर ही पार्क कर रहे हैं लेकिन काफी भीड़ हो जाने की वजह से गाड़ी को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम आते ही इस बिल्डिंग के नीचे बड़े पैमाने जलमग्न जैसे हालात उत्पन हो जाते हैं. फिलहाल इस जल-जमाव की निकासी के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है.



जल-जमाव की वजह से फैल सकता है संक्रामक रोग
जल-जमाव की वजह से तमाम लोग सर्दी, फीवर, उल्टी दस्त, डायरिया, मलेरिया, कालरा, हैजा व डेंगू से लोग पीड़ित हो सकते हैं. आपको बता दें कि बरसात का मौसम बीमारियों को आमंत्रित करने का मौसम होता है, क्योंकि इस मौसम में बारिश से कई स्थानों पर जल-जमाव, कीचड़ व गंदगी से पैदा होने मच्छर व बैक्टीरिया बीमारियां फैलाते हैं.
इसे भी पढ़ें: Breaking News : लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,एक नक्सली मारा गया, देखें फोटो
इसके अलावा मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं जो पानी और खाद्य पदार्थों को दूषित कर, शरीर की बीमारियों का कारण बनते हैं. डेंगू बुखार भी मच्छरों के काटने से ही फैलता है, लेकिन डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
वहीं बरसात के मौसम में डायरिया सबसे आम समस्या है, जो जीवाणुओं के संक्रमण के कारण होता है. इसमें पेट में मरोड़ होने के साथ ही दस्त लगना प्रमुख हैं. यह खास तौर से बरसात में प्रदूषित पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण होता है,
एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त छवि रंजन ने जमा हुए पानी को बाहर निकालने का आदेश दिया है और जल्द ही जमा हुए पानी को हटा लिया जाएगा. अगले बार से जल जमाव की हालत उत्पन्न न हो इसके लिए भी काम किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर उठी एक्ट्रेस करीना कपूर खान को बॉयकॉट करने की मांग, जानें क्या है वजह ?




