
Chatra : चतरा प्रखंड के घोरीघाट सिलदाहा बाजार में एक नवविवाहित जोड़े ने शादी के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. पति पत्नी से 10–10 फलदार व छायादार पौधे लगाकर न सिर्फ आम जनमानस को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण को आधार बताकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. यह सराहनीय कार्य नवविवाहित जोडे संतोष कुमार पासवान,एवं अंजली कुमारी के द्वारा किया गया, जिसकी तारीफ हर ओर हो रही है.
बिहार के चेरकी गांव से दुल्हन बनकर सिल्दहा बाजार आयी अंजली ने बताया कि ग्रामीणों एवं परिजनो के इच्छाअनुसार बरातियो के साथ पौधारोपण किया गया. वह चाहती है कि मायके के साथ-साथ ससुराल में भी पर्यावरण संतुलित रहे.
मालूम हो कि संतोष कुमार पासवान व अंजली कुमारी की शादी 1 मई को हिन्दू रितिरिवाज के अनुसार संपन्न हुई. 2 मई को वे घर लौटे और तीन मई को घोरीघाट सिलदाहा मे दोनो ने पर्यावरण व कोरोना से बचाव को लेकर वृक्षारोपण किया. वर-वधु पर्यावरण संतुलन से ही भविष्य संतुलित रहेगा. आक्सीजन की हमारे जीवन में कितनी आवश्यकता है लोग फिलहाल महसूस कर रहे हैं. पौधरोपण से ही हम आक्सीजन की कमी को पूरा कर सकते हैं.




