JharkhandKoderma

कोडरमा : सड़क हादसे में पैंथर जवान गंभीर रूप से घायल

Koderma : शुक्रवार की सुबह कोडरमा घाटी में हुए सड़क हादसे में कोडरमा थाना में पदस्थापित पैंथर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार घाटी में गश्ती के दौरान रवि पासवान (25 वर्ष) सड़क पर था, इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायल जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर एसपी कुमार गौरव घायल जवान को देखने सदर अस्पताल पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : न्यू ईयर सेलीब्रेशन पर ओमिक्रोन का खतरा, जानें-केंद्र ने क्या दिया है निर्देश

Related Articles

Back to top button