JharkhandLateharlok sabha election 2019

चुनाव के दौरान पार्टियों की हर गतिविधि पर होगी प्रशासन की कड़ी नजरः राजीव कुमार

  • राजनीतिक दलों को देनी होगी प्रत्येक कार्यक्रम की सूचना
  • चुनाव कार्य में लगाये जायेंगे 4360 मतदान कर्मी
  • दिव्यांग मतदाता करेंगे पहला मतदान

Latehar:  लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव कुमार ने अपने कार्यालय  में प्रेसवार्ता की. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिसे लेकर चुनाव कार्य की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन नहीं होने पर निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि चतरा संसदीय क्षेत्र में कुल 26 प्रत्याशी चुनाव में हैं. जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है.

श्री कुमार ने जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की भी जानकारी दी. लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर सभी को अपनी जिम्मेवारी निभाने की अपील की.

यदि प्रत्याशी अंग रक्षक की मांग करेंगे तो उन्हें दिया जायेगा. वहीं बताया कि प्रत्य़ाशियों पर कैंपेनिंग के दौरान नज़र रखी जायेगी. क्षेत्र भ्रमण से पहले प्रशासन को सूचना देनी होगी.

इसे भी पढ़ेंः चतरा संसदीय सीटः गठन के 60 साल बीते, नहीं बना आजतक कोई स्थानीय सांसद

चुनाव में लगाये जायेंगे 4360 कर्मी

श्री कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में कुल 4360 मतदान कर्मी को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी मतदान कर्मियों को 27 अप्रैल को बूथ के लिए रवाना किया जायेगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जिले में शतप्रतिशत मतदान स्वीप के तहत जनजागरूकता चलाया जा रहा है. वही दिव्यांग मतदाताओं को बूथों तक सुगम सुविधा वाहन से लाया जायेगा और सुरक्षित घर तक पहुंचाया जायेगा. ये लोग पहले मतदान करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः द्रमुक-कांग्रेस गठजोड़ पर पीएम का निशाना, मोदी को हराने सभी भ्रष्ट एकजुट हो गये हैं

मौके पर ये लोग थे मौजूद

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न

सुनील कुमार सिंह, भाजपा-कमल 
सुभाष यादव,आरजेडी-लालटेन 
मनोज कुमार यादव, कांग्रेस-हाथ 
अर्जुन कुमार, सीपीआई-बाली और हसिया 
नागेश्वर गंझु, बसपा-हाथी 
 आसुतोष कुमार, प जनता पार्टी (एस)-वायलिन, 
पंकज रंजन,जेपीपी-हांडी 
रामनंद दास भारतीय सर्वोदय पार्टी-बैट्री टार्च 
सागर राम अखिल भारत हिन्दू महासभा-ऑटो रिक्शा 
अब्दुल रजाक अंसारी, निर्दलीय-डीजल पंप 
अयूब खान, निर्दलीय-आलमारी 
अरूण कुमार यादव,निर्दलीय-बल्लेबाज 
जयदुल्ला अंसारी, निर्देलीय-कैंची 
दुलेश्वर साव,निर्दलीय-गन्ना किसान 
धनंजय कुमार, निर्दलीय-बेंच 
नंदलाल प्रसाद केशरी, निर्दलीय-बाल्टी 
नंदलाल प्रसाद, निर्दलीय-सिलाई मशीन 
पवन कुमार, निर्दलीय-एयर कंडीशनर 
प्रमोद टोप्पा,निर्दलीय-ईंट 
बागेन्द्र राम,निर्दलीय-कप प्लेट 
भागलपुरी यादव, निर्दलीय-चक्की 
मनोज कुमार पाण्डेय, निर्दलीय-कढ़ाई 
योगेन्द्र साव, निर्दलीय-गैस सिलेंडर 
राजेन्द्र साहू, निर्दलीय-ट्रक 
शौकत अली, निर्दलीय-ग्लास 

 

इसे भी पढ़ेंः राहुल ने फि‍र कहा, चौकीदार चोर है और 100 फीसदी चोर है…

Related Articles

Back to top button