
Ranchi: रांची में हरमू रोड पर बीजेपी ऑफिस के पास एक तेज़ रफ्तार कार के टक्कर के बाद एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत मामले में आरोपी आदर्श राज को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिली है. यह घटना 10 अगस्त 2025 की है, जब एक एक तेज़ रफ्तार की फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. तीनों मृतक पैदल यात्री थे. दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीटा और सड़क जाम कर दिया था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार चलाने के दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और रास्ते से गुजर रहे गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था. तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और कार में टक्कर मार दी. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया था. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों को सड़क जाम कर हंगामा किया है. लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया था। वहीं घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने और हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया था.




