
Patna : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआइ के आतंक की फैक्ट्री के खुलासे के बाद इसकी परतें खुलने लगी हैं. बिहार के बाद देश विरोधी गतिविधियों के तार अब पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ने लगे हैं. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ जारी है.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ से हिसासत में लिया गया शख्स पेशे से वकील है, जिस पर पीएफआइ के सदस्यों की मदद करने का आरोप है. आरोपी वकील फोन के माध्यम से पीएफआइ के सदस्यों की मदद करता था. पटना पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी वकील को हिरासत में लिया है. हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिनसे पटना पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें:पैगंबर के खिलाफ भड़काने वाले शकील बिन हनीफ के 10 अनुयायियों को जेल




