
Giridih: शकील बिन हनीफ के 10 अनुयायियों को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. इन लोगों पर आरोप है कि ये मुस्लिम समुदाय के वैसे लोगों को बरगलाते हैं जो कम पढ़े लिखे है. ये उनके बीच चाकर मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ भड़काते हैं और शकील बिन हनीफ को पैगंबर मानने के लिए प्रेरित करते हैं.
शकील बिन हनीफ संगठन से जुड़े इन सभी लोगों के खिलाफ शहर के भंडारीडीह अंजुमन के सदर मोहम्मद तस्लीम ने जिहाद छेड़ने का आरोप लगाकर नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जेल भेजे गए आरोपियों में मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इरफान, मोदस्सिर, अफजल, मोहम्मद माज, मोहम्मद हानिश, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद तोसीफ और हसन शामिल है.
इसे भी पढ़ें: आरएसएस समाज और देश के लिए खतरनाकः तेजस्वी यादव
नगर थाना को दिए आवेदन में अंजुमन के सदर ने आरोप लगाते हुए कहा की सभी एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए हैं. ये लोग पैगम्बर मोहम्मद के बजाय मेहदी हसन की इबादत करने का दबाव बनाते हैं. मेहदी हसन की इबादत नहीं करने वालों को जान से मारने की धमकी भी देते हैं.
बताते चलें की शकील बिन हनीफ संगठन बिहार के दरभंगा जिला से संचालित है. और मेहदी हसन को लेकर एक कट्टरपंथी इस्लामी संघटन के रूप में कार्यरत है. इससे पहले भी नगर थाना पुलिस ने इस संगठन के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अब तक के पुलिस जांच में इस संगठन को लेकर कई बाते निकल कर सामने आई है. जिसमे संगठन से जुड़े लोग सिर्फ इस्लाम धर्म के लोगों को टारगेट किए हुए हैं, जो मोहम्मद को पैगम्बर मानते हैं. जबकि इस संगठन से जुड़े अनुयायी मेहदी हसन को पैगंबर मानते हैं.
इसे भी पढ़ें: Breaking : NCB की टीम और रातू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, छापेमारी के दौरान एक हज़ार किलो गांजा बरामद, सरगना गिरफ्तार




