JamshedpurJharkhandNEWSRanchi

Jharkhand : मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया डीसी के साथ एमजीएम का दौरा, जाना मरीजों का हाल

Ranchi : एमजीएम में बदलाव के संकल्प के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मिशन कायाकल्प अभियान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने बताया है कि 15 दिनों में शुरुआती बदलाव नजर आने लगेंगे. दौरे के बाद उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष के साथ बैठक कर एमजीएम में बदलाव के लिए उनसे सुझाव मांगा और जो भी कठिनाई महसूस हो रही हैं उसे बताने का निर्देश दिया. डीसी और अधिकारियों के साथ आज शाम एमजीएम पहुंचे और सीधे इमरजेंसी में मरीजों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ डीसी, एसएसपी, एसडीओ, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

 

 

 

 बनेंगे नए प्रशासनिक भवन, इमरजेंसी और ओपीडी वार्ड

 

उन्होंने बताया कि सभी कंडम हो चुके भवन की जगह आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ सुसज्जित भवन बनेंगे. जिन्हें सभी तरह के सुविधाओं से लैस किया जाएगा. उन्होंने बताया कि तीन नए भवन बनने का प्रस्ताव हैं. जिसके तहत ओपीडी, इमरजेंसी और प्रशासनिक भवन की व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से की जाएगी.

साथ ही सभी भवनों को एक दूसरे से कनेक्ट किया जाएगा ताकि मरीजों और चिकित्सकों को आने जाने में कोई असुविधा न हो सके.

 

जल्द ही सीएम के साथ समीक्षा बैठक

 

उन्होंने कहा कि एमजीएम का कायाकल्प हो ये मेरा सपना है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का संकल्प है. इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है. जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक होगी. जिसमें एमजीएम के बदलाव पर समीक्षा होगी.

 

ये सुविधाएं देने की तैयारी

 

एमजीएम में सिटी स्कैन मशीन और एमआरआई मशीन लगेगा

 

भविष्य में 1500 बेड की कार्ययोजना तैयार करने पर विचार

 

100 बेड का अस्थायी आईसीयू बेड का यूनिट

 

ओपीडी सिस्टम को डिजिटल कर ई अस्पताल लागू करने का प्रस्ताव

 

एमजीएम में खाली पड़े सेड को हटाकर बाथरूम का निर्माण

 

डिश वाशिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

 

एमजीएम में अवस्थित ऑक्सीजन प्लांट की वर्तमान क्षमता 13KL से बढ़ाकर 20KL करने का निर्देश

 

अस्पताल में सफाई पर फोकस करने का निर्देश

 

मैनपावर की कमी दूर करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से मैनपावर लेने का निर्देश

 

एमजीएम में अवस्थित सभी सड़क मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश

 

एमजीएम के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्री वाल करने का निर्देश

 

मरीजों की सुविधाओं के लिए टिकट काउंटर और वेटिंग रूम बनाने का निर्देश

 

चिकित्सकों के लिए अलग से चैंबर बनाने का निर्देश

 

बर्न यूनिट, आईसीयू और सीसीयू को बेहतर बनाने का निर्देश

 

चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अनुबंधित और विभागीय स्तर पर नियुक्ति का निर्देश

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट ने पदोन्नति से संबंधित मामले को लेकर जेपीएससी और VBU को जारी किया शो कॉज

Related Articles

Back to top button