
Dhanbad: जिले के कतरास रामपूजन नगर में बीती रात हुई घटना को लेकर आज भी तनाव बढ़ा है. दरअसल, कल भाजपा की जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया था.
इस दौरान दो गुटों में झड़प हुई थी. हालात को देखते हुए रात में पुलिस ने कैंप किया और मामले को शांत करवा दिया था.
इसे भी पढ़ेंःसीपी चौधरी के सांसद बनते ही झारखंड कैबिनेट में मंत्रियों के लिए दो सीट वेकेंट, दौड़ में दिग्गज
लेकिन सुबह होते ही फिर दो गुट आपस में भिड़ गये. और सुबह-सुबह इलाके में गोली चलने की भी सूचना है. जिसमें दो लोग घायल हैं. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. वहीं पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है.
भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज
गुरुवार की घटना को लेकर कतरास बाजार चौक में घटना के बाद जमा हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंची. ग्रामीण एसपी अमन कुमार और एसडीएम राज महेश्वरम मौके पर दलबल के साथ पहुंचे.
और लाठी कर सभी को खदेड़ दिया. फिलहाल, माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इलाके में 144 धारा लागू कर दी गई है. मौके पर बाघमारा के तमाम थाने के अधिकारी बल उपस्थित हैं. और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है.
इसे भी पढ़ेंःलगातार चार चुनाव हारने के बाद आजसू की जबरदस्त वापसी, गिरिडीह सीट अपने खाते में कर बढ़ाया जनाधार
क्या है पूरा मामला
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर बीती रात विजय जुलूस निकाला गया. इस दौरान रात करीब नौ बजे कतरास नगर में आतिशबाजी और डीजे में बज रहे गाने को लेकर जमकर बवाल हुआ. और देखते-देखते दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये.
दोनों ओर से ईंट और पत्थर चले. मारपीट में करीब छह लोगों को चोट आयी, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है.
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रबुद्धजनों के सहयोग से माहौल को शांत कराया.
डीएसपी मनोज कुमार, सीसीआर डीएसपी, कतरास थानेदार संजय कुमार, बाघमारा थानेदार श्रीकांत ओझा, बरोरा थानेदार विनोद कुमार शर्मा के अलावा अंगारपथरा, तेतुलमारी, महुदा, राजगंज सहित कई थाने की पुलिस तथा जिला से अतिरिक्त पुलिस बल रामपूजन नगर में कैंप किए हुए है.
न्यूजविंग भी अपने पाठकों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाये रखने की अपील करता है.
इसे भी पढ़ेंःदो-दो बार रिमाइंडर दिये जाने के बाद भी स्थानांतरित जगह नहीं जा रहे तीन अवर सचिव




