JharkhandRanchi

टेंडर घोटाला : संजीव कुमार लाल की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi. टेंडर घोटाला मामले मे आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल की जमानत अर्जी पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया .ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास एवं सौरव कुमार ने पक्ष रखा . दरअसल, पीएमएल कोर्ट ने संजीव लाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.जिसके बाद उनकी ओर से जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. पूर्व में ईडी ने 6 मई 2024 को कई इंजिनियर ठेकदार,कॉन्ट्रेक्टर और आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी की थी.उस छापेमारी में संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से करीब 32.2 करोड रुपए बरामद हुए थे. वही संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख रुपए बरामद हुए थे.साथ ही उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.3 लाख बरामद हुए थे.बता दे कि 6 मई को रांची में ईडी संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सर सैयद रेजीडेंसी, पीपी कंपाउंड स्थित मुन्ना सिंह, सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने के अलावे बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया इलाके में तलाशी ली थी.

Related Articles

Back to top button