Corona_UpdatesEducation & CareerJharkhandLead NewsOFFBEATRanchi

कोरोना से पैरेंट्स खो चुके बच्चों को निःशुल्क 11-12वीं की पढ़ाई कराएगा टेंडर हर्ट स्कूल

Ranchi : कोरोना ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला कर रख दिया है. इसकी वजह से किसी ने पिता खोया तो कइयों को मां के आंचल की छांव अब नसीब नहीं होगी. कई बच्चों ने तो माता-पिता दोनों को ही खो दिया.

ऐसे में बच्चों के लिए तो काफी मुश्किल हो गया है. लोग सामने आ रहे हैं और ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं. अपने पैरेंट्स खो चुके बच्चों के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है, पर ये पढ़ाई कैसे करें यह यक्ष प्रश्न बन खड़ा हुआ है.

एक ओर जहां शहर के निजी स्कूलों पर आए दिन पढ़ाई कराने के नाम पर मनमानी फीस वसूलने की चर्चा होती रहती है. लेकिन इसी शहर में एक ऐसा भी निजी स्कूल है जो बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई कराने का जिम्मा उठाने का उदाहरण पेश किया है.

इसे भी पढ़ेंं :जहाज हादसा: मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 35 से 75 लाख रुपये तक का मुआवजा देगी ये कंपनी

टेंडर हर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने यह पहल की है. इस स्कूल ने घोषणा की है कि वैसे बच्चे जो अपने पैरेंट्स खो चुके हैं और पैसे के अभाव में 11वीं या 12वीं की पढ़ाई नहीं कर पाने की स्थिति में है, उन्हें दोनों क्लास की पढ़ाई पूरी तरह से बिना फीस लिए करायी जाएगी.

स्कूल ने नोटिस जारी कर कहा है कि स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया जारी है. साइंस और ह्यूमेनिटीज विषय मे एडमिशन लिया जा सकता है. स्टूडेंट्स अपना नाम, स्ट्रीम और लास्ट स्कूल डिटेल्स स्कूल को व्हाट्सएप करें. स्कूल मैनेजमेंट ने इसके लिए व्हाट्सएप नम्बर जारी किया है. स्टूडेंट्स अपना डिटेल्स 9204060667 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंं :अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्लेयर संगीता सोरेन ईंट भट्ठा में काम कर परिवार चलाने को मजबूर

Related Articles

Back to top button