JharkhandLead NewsRanchi

दस अंचलाधिकारियों का हुआ तबादला

Ranchi : झारखंड में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का लगातार तबादला हो रहा है. सोमवार को 10 अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.

इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अलावा तीन अधिकारियों के तबादले से जुड़ी पूर्व की अधिसूचना को विलोपित किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःस्कूलों पर दिख रहा है बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर, नए एकेडमिक सत्र में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई

प्रमेश्वदर कुशवाहा को धनबाद के झरिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है. राम प्रवेश कुमार को धनबाद के बलियापुर का अंचल अधिकारी बनाया गया है. मो. असलम को धनबाद का सहायक बंदोबस्तक पदाधिकारी बनाया गया है.

रंजन यादव को गोड्डा के महागामा का अंचल अधिकारी बनाया गया है. नरेश रजक को बोकारो के जरीडीह के अंचलाधिकारी के रूप में स्था नांतरित किया गया है.

सुनील कुमार को गोड्डा के मेहरमा का अंचलाधिकारी बनाया गया है. अखिलेश शरण जमुआर को पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर का अंचलाधिकारी नियुक्तक किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःबायजू ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण किया

Related Articles

Back to top button