Education & CareerLead News

बायजू ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण किया

New Delhi : शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप बायजू ने सोमवार को कहा कि उसने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) का अधिग्रहण किया है, ताकि वह देश में परीक्षा तैयारी कराने के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर सके.

सूत्रों के अनुसार यह सौदा एक अरब अमरीकी डालर (लगभग 7,300 करोड़ रुपये) में हुआ है, जो बायजू द्वारा अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है.

इसे भी पढ़ेंःस्कूलों पर दिख रहा है बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर, नए एकेडमिक सत्र में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई

हालांकि, कंपनियों ने सौदे के वित्तीय विवरण पर कोई टिप्पणी नहीं की. इस सौदे के तहत आकाश के संस्थापक और ब्लैकस्टोन बायजू में शेयरधारक बन जायेंगे. बायजू देश का सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप है.

एईएसएल के प्रबंध निदेशक आकाश चौधरी ने बताया कि यह भारत में शिक्षा के क्षेत्र में और विशेष रूप से स्टार्टअप क्षेत्र में सबसे बड़ा एकीकरण है.

कोविड-19 ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए रास्ते तैयार कर दिये हैं और हमारा मानना है कि इसमें परीक्षा की तैयारी के साथ ही उच्च शिक्षा भी शामिल है. उन्होंने कहा कि एकीकरण के बाद आकाश की वृद्धि को तेज करने के लिए बायजू आगे और निवेश करेगा.

इसे भी पढ़ेंःCORONA UPDATE : 8 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button