
Jamshedpur: गैस सिलेंडर भले ही एक हजार रुपए को पार कर गया हो, लेकिन टेल्को को ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों के लिए राहत की खबर है कि सोसाइटी अपने सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप गैस चूल्हा देने जा रही है. टेल्को को ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से जारी सर्कुलर में इसकी जानकारी दी गई है. 31 मार्च 2022 तक सोसाइटी के रहे सदस्यों को यह उपहार मिलेगा.
यही नहीं, एक सितंबर 2021 तक जिन सदस्यों का निधन हो गया है या जो टाटा मोटर्स से रिटायर हो गये हैं, वे भी इस उपहार को पाने के हकदार हैं. गिफ्ट लेने के समय सदस्यों को गेट पास की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी दिखानी होगी. यह चूल्हा 5 मई से लेकर 15 मई के बीच टेल्को रिक्रिएशन क्लब से दिया जाएगा. टाटा मोटर्स के अलावा टाटा टेक्नोलॉजी और टाटा हिटाची के कर्मचारियों को भी यह उपहार मिलेगा. उल्लेखनीय है कि टेल्को को ऑपरेटिव सोसाइटी के पांच हजार से ज्यादा सदस्य हैं. यह एशिया की सबसे बड़ी को ऑपरेटिव सोसायटी है. इसमें मुख्यरूप से टाटा मोटर्स के कर्मचारी इसके सदस्य हैं.
जानिए कब मिलेगा
- तिथि टिकट नंबर (सुबह 9 से 4 बजे)
- 5 मई 261654 से 322118
- 6 मई 322134 से 380296
- 7 मई 380297 से 381343
- 8 मई 381344 से 382338
- 9 मई 382239 से 383202
- 10 मई 383204 से 387832
- 11 मई 387833 से 390282
- 12 मई 390283 से 391198
- 13 मई 391200 से 392387
- 14 मई 392329 से 397374
- 15 मई 397375 से 890039
ये भी पढ़ें- Jharkhand Panchayat Election : जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ेंगी डॉ कविता परमार, खरीदा नामांकन पत्र




