
Ranchi : कोरोना संकट के बीच पढाई के लिए निकले ऑनलाइन मोड को अब लोगों से एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है. स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक ने पढाई करने के इस पैटर्न को अपनाना शुरू कर दिया है. ऑनलाइन मोड की पढाई को स्थायी स्वरुप देना भी शुरू हो चुका है. बीते एक साल से लगभग ऑनलाइन मोड में ही पढाई करायी जा रही है. ऐसे में इस मोड को स्थायी स्वरुप देते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के शिक्षकों ने ब्लॉग के माध्यम से स्टूडेंट्स को स्टडी मेटेरियल उपलब्ध कराना शुरू किया है.
इसे भी पढ़ें : बगैर ई-पास के आवागमन कर रहे हैं तो हो जायें सावधान, 102 चेक पॉइंट पर हो रही चेकिंग
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि की वेबसाइट पर टीचर्स ब्लॉग सेक्शन में चार हज़ार से ज्यादा लेक्चर कंटेंट मौजूद हैं. जिसका लाभ स्टूडेंट्स उठा रहे हैं. जो स्टूडेंट्स अब तक इसका लाभ नहीं लिए हैं वे ब्लॉग के लिंक https://www.dspmuranchi.ac.in/TeacherBlogs.aspx से कंटेंट का लाभ उठा सकते हैं.
https://www.dspmuranchi.ac.in/TeacherBlogs.aspx
जेनरल यूजी से एमसीए तक का कंटेंट उपलब्ध
शिक्षकों इस ब्लॉग में चार हज़ार से अधिक लेक्चर कंटेंट हैं. ये कंटेंट सामान्य स्नातक कोर्स से लेकर एमसीए जैसे टेक्निकल कोर्स के हैं. सभी शिक्षकों ने अपने कंटेंट पीडीएफ या डॉक्यूमेंट फोर्मेट में अपलोड कर रखा है. कंटेंट की संख्या की बात करें तो कई शिक्षकों ने 100 से अधिक कंटेंट अपलोड कर रखा है.
इसे भी पढ़ें : केंद्र ने जारी की नयी एडवाइजरी, वेटिलेशन पर जोर, 10 मीटर के दायरे में भी फैल सकता है संक्रमण
शिक्षकों ने इस प्रक्रिया को पिछले साल से ही शुरू किया है. छोटे छोटे स्वरुप में शुरू हुआ यह काम आज काफी बृहद हो गया है. स्टूडेंट्स इन कंटेंट्स की मदद से अपने सिलेबस को पूरा कर सकते हैं. विवि के वीसी एसएन मुंडा ने बताया कि पढाई के बदलते स्वरुप को देखते हुए यह काफी जरुरी हो गया है. इसका कई स्वरुप में लाभ है. एक तो कोरोना जैसे सिचुएशन में स्टूडेंट्स की पढाई नहीं रुकेगी और दूसरा की एक डोक्युमेंट तैयार हो जा रहा है.
इन शिक्षकों के 100 से अधिक कंटेंट
बीएससी केमिस्ट्री – डॉ रियाज हसन- 225
बीए संस्कृत – डॉ धनंजय बी द्विवेदी – 170
बीएड – डॉ आशा कुमारी गुप्ता – 147
बीए बंगला- डॉ अनिर्बन साहू- 143
बीएससी केमिस्ट्री – डॉ राजीव रंजन -121
बीएड – नाहिद वसी – 114
बीएससी कम्प्यूटर एप्लीकेशन – डॉ धर्मराज कुमार- 110
एमए संस्कृत – डॉ धनंजय बी द्विवेदी – 105
बीएड – डॉ अरविंद कुमार मोर्य – 104
बीएड – कनकलता जलूका – 101
बीएड – गोरेट्टी मरियम एक्का – 100
इसे भी पढ़ें : आखिर कब तक एक्सटेंशन पर चलेगा रिम्स : किचन, सिक्योरिटी, रैन बसेरा और कैंटीन का समय हो गया खत्म, अधिकारी नहीं फाइनल कर रहे टेंडर




